पटना में खराब मौसम के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 653 को सोमवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। रात करीब 02:45 बजे पटना में मौसम बिगड़ा। इसके बाद विमान के पायलट अमित शर्मा ने लखनऊ एटीसी से संपर्क किया। एटीसी की अनुमति के बाद विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा।

विमान में 187 यात्री, छह बच्चे और 6 क्रू सदस्य सवार थे। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित उतरे। विमान को पार्किंग वे में रखा गया।

मौसम ठीक होने पर सुबह आठ बजे फ्लाइट को पटना के लिए रवाना किया गया।