बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का एथनिक फैशन हमेशा से चर्चा में रहा है। 52 साल की उम्र में भी उनका नूर और फैशन सेंस कम नहीं हुआ है। इस बार एक्ट्रेस ने रॉयल ब्लू कलर का खूबसूरत सूट पहनकर अपना देसी अंदाज दिखाया है। सूट पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और ट्रेडिशनल पैटर्न पूरे लुक को शाही टच दे रहा है। खास बात यह है कि इस आउटफिट में न ज्यादा चमक-दमक है और न ही जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज, फिर भी उनका लुक बेहद ग्रेसफुल नजर आ रहा है।
करिश्मा कपूर का डीप ब्लू सूट पहली नजर में ही ध्यान खींचता है। इस तरह का रिच ब्लू शेड एथनिक वियर को क्लासी अपील देता है। सूट पर बारीक गोल्डन कढ़ाई की गई है, जो इसके ट्रेडिशनल लुक को और खास बना रही है। सूट का ओवरऑल डिजाइन ऐसा है, जिसे शादी, रिसेप्शन या किसी फैमिली फंक्शन में आसानी से कैरी किया जा सकता है।
सूट के साथ मैचिंग ब्लू दुपट्टा कैरी किया गया है, जिसकी ड्रेपिंग पूरे एथनिक लुक को खूबसूरती से कंप्लीट कर रही है। एक जैसा कलर रखने से आउटफिट में मोनोक्रोम स्टाइलिंग का इफेक्ट नजर आता है। लुक को गोल्ड टोन ज्वेलरी से पूरा किया गया है, जो एथनिक अंदाज को क्लासी टच दे रही है।
मेकअप की बात करें तो सॉफ्ट मेकअप और खुले बालों को चुना गया है। आंखों पर हल्का स्मोकी टच, डिफाइंड आइब्रो और न्यूड लिप शेड लुक को खूबसूरत फिनिश दे रहे हैं। कम एक्सेसरीज में भी करिश्मा का एथनिक लुक एलिगेंट और रॉयल नजर आ रहा है।
