इंग्लैंड के केंट में एक कपल को अपने घर के बगीचे में दूसरे विश्व युद्ध से जुड़ी एक गुप्त सुरंग मिली है। रेबेका हॉब्सन और उनके पार्टनर डैरेन पिछले 15 साल से इस घर में रह रहे थे, लेकिन उन्हें इस सुरंग के बारे में पता नहीं था। पड़ोसियों से युद्ध से जुड़े ढांचों के बारे में सुनने के बाद उन्होंने लॉकडाउन के दौरान बगीचे में जांच शुरू की। एक स्लैब हटाते ही उनके सामने 160 फीट लंबी सुरंग खुल गई।

कपल ने सुरंग में लाइट लगवाई ताकि जांच ठीक से हो सके। उन्हें वहां बोतल और कटोरे जैसी कई चीजें मिलीं। उन्होंने इस जांच का वीडियो टिकटॉक पर डाला था। न्यूयॉर्क पोस्ट की फरवरी 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो को 3,97,000 व्यूज मिले थे।

इस सुरंग का दूसरा सिरा बगीचे में खत्म नहीं होता बल्कि सड़क के नीचे जाकर बंद होता है। इसका मतलब है कि सुरंग में जाने के लिए इस जोड़े के बगीचे से ही जाना होगा। इस सुरंग को एयर रेड शेल्टर माना गया है, हालांकि इसे बनाए जाने का मकसद अभी भी पता नहीं है।