कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस नेत्री श्वेता इंदोरिया और भाजपा समर्थकों के बीच बहस हो गई। घटना के दौरान श्वेता इंदोरिया छाता पकड़े नजर आईं। उन्होंने भाजपा समर्थकों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया और कहा कि बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने इस घटना को राज्य की कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए भाजपा पर निशाना साधा।
श्वेता इंदोरिया ने कहा, 'ये भाजपा के लोग हैं। बंगाल की यही स्थिति है। भाजपा के पाले हुए गुंडों को देखिए, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अगर कोई सार्वजनिक रूप से किसी महिला से दुष्कर्म भी कर दे, तो कुछ नहीं होगा, क्योंकि शुभेंदु अधिकारी उन्हें बचाने के लिए सत्ता में हैं।'
तृणमूल कांग्रेस नेत्री ने खुद को पूर्व वार्ड पार्षद बताते हुए कहा कि वे अभिषेक बनर्जी के साथ खड़ी रहेंगी।
खबर अपडेट की जा रही है।