महाराष्ट्र के लातूर में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान टीपू सुल्तान की तस्वीर वाले पोस्टर का कथित तौर पर अपमान करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह कथित घटना रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक व्यक्ति ने पोस्टर पर पैर रखा, जबकि दूसरे ने उसे प्रदर्शनकारियों के बीच बांटा।

शिवाजीनगर पुलिस ने सोमवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 298 और धारा 3(5) के तहत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह शिकायत 39 वर्षीय वकील मुहम्मद अली अब्दुल रशीद शेख ने दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान टीपू सुल्तान के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए और टिप्पणियां की गईं।