ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नव नियुक्त सीईओ डॉ. बलकार सिंह से एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। सीईओ ने उद्यमियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. बलकार सिंह से एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
प्रतिनिधिमंडल ने अपेक्षा जताई कि नए सीईओ के नेतृत्व में उद्यमियों की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़ी समस्याओं का समाधान जल्द होगा। सीईओ ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का निवारण करना उनका दायित्व है और शीघ्र ही उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि उद्योगों से संबंधित समस्याओं का तेजी से समाधान हो सके।
प्रतिनिधिमंडल में एनईए महासचिव वीके सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कक्कड़, कोषाध्यक्ष शरद चंद्र जैन, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, सचिव राहुल नैयर और सुधीर सिंह शामिल रहे।
