नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह पद संभालने के बाद अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। यह दो दिवसीय राजकीय दौरा है, जिसके दौरान ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विशेष चर्चा होगी।

दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने नेपाल के प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस यात्रा को दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को बालेन शाह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। इस दौरान द्विपक्षीय हित के विषयों पर बातचीत की उम्मीद है।

खबर अपडेट की जा रही है।