संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने आयुर्वेद विद्यार्थियों में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए पहल की है। आयुष मंत्रालय के अधीन केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) की स्पार्क योजना के तहत बीएएमएस प्रथम से चतुर्थ वर्ष तक के विद्यार्थियों को मौलिक शोध परियोजना पूरी करने पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की प्रेरणा से इस योजना के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कुलसचिव राकेश कुमार ने 28 नवंबर को कार्यालय ज्ञाप जारी किया। स्पार्क-5.0 (2026-27) के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।
विद्यार्थी परिषद की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय का यह कदम आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
