आगरा में भाजपा को झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल ने गुरुवार को भाजपा छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने टिकट न मिलने और पार्टी में अपमान का आरोप लगाया है। उनकी भावुक पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

खंडेलवाल वर्ष 2021 में कांग्रेस छोड़कर लखनऊ में भाजपा में शामिल हुई थीं। पार्टी में पांच साल बिताने के बाद अब उन्होंने इस्तीफे का एलान किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें टिकट नहीं मिला और पार्टी की बैठकों तक में नहीं बुलाया गया।

अपनी भावुक पोस्ट में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों पर अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे वैश्य समाज की बहू हैं और उत्तर से टिकट मिलता तो मजबूती से चुनाव लड़तीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारी से मिलने के लिए वे चार घंटे तक बैठी रहीं, लेकिन उन्होंने कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दिया। ऐसे में और अपमानित होने का कोई लाभ नहीं।

खंडेलवाल ने पार्टी पदाधिकारियों से सवाल भी पूछा कि जब कोई जिम्मेदारी नहीं देनी थी तो उन्हें बुलाया क्यों गया। गुरुवार को उनका भावुक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ।