शेख हसीना के मुल्क वापसी की तारीख सामने आ गई है। खबर है कि वह 16 दिसंबर को ढाका वापसी की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, इस मामले पर बांग्लादेश सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। यह पहला मौका है जब पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के लौटने की कोई स्पष्ट तारीख सामने आई है। वह पिछले दो साल से भारत में रह रही हैं और उनके प्रत्यर्पण को लेकर नई दिल्ली और ढाका के बीच तनाव बना हुआ है।

बातचीत में हसीना के प्रवक्ता ने 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश लौटने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने वापसी के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से यात्रा करने की इच्छा जताई है और इस संबंध में बांग्लादेश सरकार को सूचित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 16 दिसंबर को ही बांग्लादेश 1971 के युद्ध के बाद पाकिस्तान से आजाद हुआ था। हसीना के वापसी की तारीख का इस दिन पड़ना खास माना जा रहा है।