जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत 59 वर्षीय कर्मचारी सुबोध पात्रो की शनिवार रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही टाटा मोटर्स अस्पताल में परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

परिजनों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान तेल पर फिसलने से सुबोध पात्रो के कंधे और सिर में गंभीर चोट लगी थी। परिवार इसे 'इंजरी ऑन ड्यूटी' मानते हुए बेटे को नौकरी देने की मांग पर अड़ा है।

प्रबंधन और परिजनों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई। मामले में आगे की कार्रवाई के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।