सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट के बाद कारोबारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद पत्र लिखा है। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि पीएम की सलाह के बाद व्यापारियों ने महंगे भाव पर सोना नहीं खरीदा, जिससे उन्हें बड़े नुकसान से बचाव हुआ। उनके मुताबिक, सलाह के समय सोने का भाव 1.90 करोड़ रुपए प्रति किलो था, जो अब घटकर 1.25 करोड़ रुपए प्रति किलो रह गया है यानी प्रति किलो 65 लाख रुपए की गिरावट आई है।

10 मई 2026 को तेलंगाना में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच विदेशी मुद्रा बचाने के लिए देशवासियों से 7 अपीलें की थीं, जिनमें सोना न खरीदने की अपील भी शामिल थी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, एनवीडिया के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की गर्लफ्रेंड एलिस का कारोबारी दोस्त ली मिंग चीन को प्रतिबंधित एआई चिप्स पहुंचा रहा था। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, वह एनवीडिया के चिप्स लगे कंप्यूटर सर्वर पहले मलेशिया भेजता था और फिर इन्हें चीन पहुंचाया जाता था, जहां बड़े डेटा सेंटर बनाए जा रहे थे।

रणबीर कपूर स्टारर रामायण ने कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म दुनियाभर में 1,600 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा कमाने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। रविवार को 17वें दिन फिल्म ने 27.40 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया और विदेशों में 10 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन हुआ। विदेशों में कुल कमाई 533 करोड़ रुपए हो गई है, जबकि भारत में नेट कलेक्शन 906.90 करोड़ रुपए और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,083.70 करोड़ रुपए हो चुका है।