अंबाला शहर के विष्णु विहार स्थित मकान नंबर 71 में भैया दूज के दिन परिवार के बाहर जाने के दौरान चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। शिकायतकर्ता विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 10 नवंबर 2026 को भैया दूज के अवसर पर परिवार और बच्चों के साथ पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब स्थित सरहिंद गए थे। 19 नवंबर की रात करीब 11 बजे जब परिवार वापस लौटा तो मुख्य ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर की हालत देखकर उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस कर्मियों के कहने पर परिवार ने सामान की जांच की तो चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर डायल 112 और सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

शिकायत के अनुसार, घर से करीब डेढ़ तोले का सोने का कीटी सेट, बिना टाप्स के, एक महिला और एक पुरुष की सोने की अंगूठी तथा करीब आठ तोले की चांदी की झांझर चोरी हुई है। इसके अलावा छह मोबाइल फोन और एक स्मार्ट वॉच भी गायब मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।