Samsung Galaxy S27 Pro अगले साल ग्लोबल और भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, यह फोन बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर मॉडल नंबर SM-S957B के साथ स्पॉट हुआ है, जिसे Galaxy S27 Pro का इंडियन वर्जन बताया जा रहा है। टिपस्टर का दावा है कि फोन में Samsung S5E9975 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो कंपनी का 2nm प्रोसेस पर बना deca-कोर Exynos 2700 चिपसेट हो सकता है। यह चिपसेट अभी रिलीज नहीं हुआ है।

लिस्टिंग के अनुसार फोन में 10.60GB रैम दिखाई गई है, जिसे मार्केटिंग के दौरान 12GB बताया जा सकता है। यह फोन Android 17 पर आधारित One UI 9 पर रन करता है। प्रोसेसर की स्पीड को लेकर दावा किया जा रहा है कि चार क्लस्टर 1 कोर की स्पीड 2.88GHz, एक क्लस्टर 2 कोर की स्पीड 3.36GHz, चार परफॉर्मेंस कोर की स्पीड 3.74GHz और प्राइम कोर की स्पीड 4.24GHz तक है।

Geekbench के सिंगल कोर टेस्ट में फोन ने 3,061 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 10,967 पॉइंट्स हासिल किए हैं। टिपस्टर के मुताबिक ग्राफिक्स के लिए इसमें Xclipse 970 GPU दिया गया है। फोन में हॉरिजेंटल रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात कही जा रही है, जिसमें 200-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा शामिल है।

कैमरा सेटअप में Samsung S5KHP6 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा कैमरा और Samsung S5K3LD टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम ऑफर करेगा। गौरतलब है कि कंपनी Galaxy S सीरीज के तहत स्टेंडर्ड, प्लस और अल्ट्रा मॉडल भी लॉन्च करेगी। फिलहाल ये सभी जानकारियां टिपस्टर के दावों पर आधारित हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।