संविधान गौरव दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान करना हमारा दायित्व है। शाह ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को देश की एक नई यात्रा शुरू हुई थी।

गृह मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि 1857 से 1947 तक 90 वर्षों तक चले लंबे संघर्ष में अनगिनत बलिदान हुए। उनके अनुसार, कई स्वतंत्रता सेनानियों ने मां भारती को आजाद कराने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

शाह ने कहा कि कई लोगों ने घर-बार, व्यापार, करियर और पढ़ाई-लिखाई छोड़कर देश को आजाद कराने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों से देश को आजादी मिली।

गौरतलब है कि 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने देश के संविधान को अपनाया था।