आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव में पालतू कुतिया की मौत के 18 दिन बाद बुधवार को कब्र खोदकर उसके अवशेष निकाले गए और पोस्टमॉर्टम किया गया। मौके पर पुलिस और तीन चिकित्सकों की टीम पहुंची। कब्र से अवशेष बाहर निकाले गए तो शव पूरी तरह सड़ चुका था, जिसके चलते चिकित्सक मौत की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। टीम ने हड्डियों के कुछ नमूने लेकर परीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी।

गौरतलब है कि नुरुद्दीनपुर निवासी शोएब ने 30 अक्टूबर को जीयनपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के अब्दुल वहाब, महताब और अब्दुल रब ने रंजिशन उसकी पालतू कुतिया को लाठी से पीटकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।