नवंबर में दिवाली, छठ पूजा और गुरु नानक देव जी जयंती की लंबी छुट्टियों के बाद दिसंबर 2026 में भी स्कूली बच्चों को छुट्टियों का मौका मिलेगा। आधिकारिक शैक्षणिक कैलेंडर और राज्य शिक्षा विभागों के निर्देशों के अनुसार, इस महीने में स्कूल करीब 10 दिन तक बंद रहेंगे। छुट्टियां मुख्य रूप से 25 दिसंबर को क्रिसमस डे और विंटर वेकेशन की हैं। इस महीने में 6, 13, 20 और 27 दिसंबर को रविवार हैं, जबकि 12 दिसंबर को कुछ राज्यों में महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी रहेगी।

राज्यवार स्थिति देखें तो हरियाणा और दिल्ली में 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 25 दिसंबर को क्रिसमस तथा 31 दिसंबर से विंटर वेकेशन शुरू होगा। बिहार में 25 से 31 दिसंबर तक क्रिसमस और विंटर वेकेशन की छुट्टियां रहेंगी। पंजाब में 22 से 31 दिसंबर तक विंटर वेकेशन रहेगा। जम्मू और कश्मीर में क्लास 8 तक 7 दिसंबर से और क्लास 9 से 12 तक 14 दिसंबर से विंटर वेकेशन शुरू होगा। हिमाचल प्रदेश में 24 से 31 दिसंबर तक क्रिसमस और बर्फबारी के कारण संभावित छुट्टियां रहेंगी।

ध्यान दें कि इन तारीखों में आम, क्षेत्रीय और राज्य-विशेष की छुट्टियां शामिल हैं। राज्य की छुट्टी का मतलब यह नहीं है कि हर प्राइवेट स्कूल भी उसी दिन बंद रहेगा। इसलिए माता-पिता और छात्र यात्रा या अन्य गतिविधियों की योजना बनाने से पहले अपने स्कूल, शिक्षा विभाग या संबंधित बोर्ड द्वारा जारी लेटेस्ट सर्कुलर जरूर देखें।

शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत प्राइमरी स्कूलों के लिए पूरे साल में 200 दिन और हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 220 दिन क्लासेस चलाना अनिवार्य होता है। इसी के आधार पर राज्य अपने-अपने स्कूल वेकेशन तय करते हैं, इसलिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छुट्टियां अलग-अलग समय पर भी हो सकती हैं। छात्रों और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल हॉलिडे से जुड़ी पुख्ता जानकारी के लिए स्कूल के संपर्क में रहें और व्हॉट्सएप ग्रुप या वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।