देहरादून के विकास नगर क्षेत्र में एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक की फांसी लगाकर मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इमरान पुत्र रमजान, निवासी शिवपुरी डाक पत्थर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक ने केंद्र में फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि परिजन मौत को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बता रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना कोतवाली विकास नगर के अंतर्गत मलूका वाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और मामले की स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।