कोहरे की धुंध के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने लगा है। शनिवार को कैंट स्टेशन से गुजरने वाली एलटीटी-मऊ स्पेशल सर्वाधिक 12 घंटे विलंबित रही, जबकि पटना-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 11 घंटे और हडपसर-गाजीपुर फेयर स्पेशल नौ घंटे देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र फेयर स्पेशल 5.15 घंटे, मालदा टाउन-हरिद्वार पूजा स्पेशल 4.30 घंटे, मुंबई एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस 3.45 घंटे और कन्याकुमारी-बनारस काशी तमिल संगमम् एक्सप्रेस 3.15 घंटे विलंब से गुजरीं। देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस और अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे देरी से चलीं।

एलटीटी-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 2.45 घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा 2.40 घंटे और रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 2.30 घंटे विलंबित रही।

पटना-कोटा एक्सप्रेस, फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, नई दिल्ली-सुपौल फेयर स्पेशल, दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, पटना-वाराणसी मेमू और बरकाकाना-वाराणसी मेमू सहित कई अन्य ट्रेनें भी दो घंटे तक देरी से आईं।