हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 के फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परिणाम एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर या उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट पीडीएफ लिंक के जरिए अपना नतीजा देख सकते हैं। रिजल्ट हरियाणा के ADVT. NOS. 13/2024, 02/2026 और 04/2026 के तहत जारी किया गया है।

PMT में कुल 15121 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। ये सभी उम्मीदवार अगले चरण यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए क्वालीफाई हुए हैं। सभी क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नंबर मेरिट लिस्ट में दर्ज है।

सफल उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इनमें 23 से 27 नवंबर तक पुरुष उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट होंगे, जबकि 29 और 30 नवंबर 2026 को महिला उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट कराए जाएंगे।

एचएसएससी ने फिजिकल टेस्ट के लिए सफल उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।