दिल्ली के करोल बाग इलाके में पूसा रोड स्थित एक मकान में आग लग गई है। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
जानकारी के अनुसार, सुबह 9:34 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं।
फिलहाल आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के और विवरण का इंतजार है।
