हिसार के न्यू मॉडल टाउन में बुधवार सुबह एक किराये के कमरे में 53 वर्षीय रोहताश का शव मिला। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने स्वजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

स्वजनों के अनुसार रोहताश रंग-पेंट का काम करता था और शराब पीने का आदी था। अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। परिवार के लोगों ने बताया कि पत्नी और बच्चों से झगड़े के कारण वह अलग किराये के मकान में रह रहा था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ चंद्रलोक कालोनी में रहती है।

मकान मालिक ने सुबह कमरे में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।