कानपुर के खुले थोक बाजार और सराफा मंडी में 20 नवंबर के खाद्यान्न, दलहन, खाद्य तेलों और कीमती धातुओं के ताजा भाव जारी किए गए। कारोबारियों के अनुसार, गल्ला मंडी में गेहूं और मोटे अनाजों के दाम स्थिर रहे।
गेहूं दड़ा 2,800 से 2,850 रुपये प्रति क्विंटल बिका, जबकि आर.आर. 21 गेहूं 2,900 से 2,950 रुपये और गेहूं फार्म 3,000 से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। चावल में अरवा 2,800 से 4,000 रुपये और बासमती (1 नंबर) 10,500 से 11,000 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। आटा 1,600 से 1,650 रुपये, मैदा 1,610 से 1,660 रुपये और सूजी 1,700 से 1,730 रुपये प्रति 50 किलोग्राम पर रही।
दलहन बाजार में हरा उड़द 8,800 से 9,600 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। तैयार दालों में अरहर फूल 14,300 से 14,400 रुपये प्रति क्विंटल के उच्च स्तर पर रही, जबकि उड़द दाल 8,500 से 13,500 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। तिलहन में सरसों कोल्हू 19,700 से 19,800 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा और वनस्पति (प्रति 15 लीटर) में बावर्ची और मयूर 2,037 से 2,050 रुपये पर बिके।
सराफा बाजार में सोना बिस्कुट 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी (999 टंच) 1,57,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। चांदी सिक्का 1,800 से 1,900 रुपये प्रति नग और गिन्नी 95,300 से 95,800 रुपये प्रति नग पर रही।
