श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का दिल्ली में निधन हो गया है। अखाड़े की परंपरा में आचार्य महामंडलेश्वर का पद सर्वोच्च पदों में गिना जाता है। स्वामी विशोकानंद भारती वैदिक सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और धर्म परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित संत थे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में महानिर्वाणी अखाड़े के गादीपति महांत विनीत गिरि महाराज ने जानकारी दी कि स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का पार्थिव शरीर बीकानेर ले जाया जाएगा। वहां उन्हें समाधि प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी सनातन धर्म की संन्यास परंपरा के प्रमुख 13 अखाड़ों में से एक है।