कर्नाटक के मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की शाम उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब बंगलूरू के लिए रवाना हो रहे एक विमान के विंग से चिंगारी निकलने लगी।
जानकारी के अनुसार, विमान ने उड़ान भरी ही थी कि उसके विंग से चिंगारी निकलती देखी गई। घटना के समय विमान में 229 यात्री सवार थे।
चिंगारी निकलने की घटना से विमान में सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक बड़ा हादसा टल गया।
घटना सोमवार की शाम मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई, जब विमान बंगलूरू के लिए रवाना हो रहा था।
