कर्नाटक के मंगलूरू एयरपोर्ट पर सोमवार की शाम उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब बंगलूरू के लिए रवाना हो रहे विमान के विंग से चिंगारी निकलने लगी।

मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। बंगलूरू के लिए रवाना हो रहे विमान के विंग से उड़ान भरते ही चिंगारी निकलने लगी।

घटना के समय विमान में 229 यात्री सवार थे। चिंगारी निकलने से यात्रियों की सांसें अटक गईं।

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।