कर्नाटक के मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार शाम उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब बंगलूरू के लिए रवाना हो रहे एक विमान के विंग से चिंगारी निकलने लगी। घटना के समय विमान में 229 यात्री सवार थे।

मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार शाम एक विमान के उड़ान भरते ही उसके विंग से चिंगारी निकलने की घटना सामने आई। विमान बंगलूरू के लिए रवाना हो रहा था।

जानकारी के अनुसार, विमान में कुल 229 यात्री सवार थे। चिंगारी निकलने से यात्रियों की सांसें अटक गईं, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।