नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने असिस्टेंट फोरमैन भर्ती 2026 के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। कंपनी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 11 दिसंबर 2026 (शुक्रवार) को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर ऑनलाइन जारी होंगे। उम्मीदवार लॉग इन विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार के रजिस्टर्ड ईमेल और एसएमएस पर भी लिंक भेजा जाएगा, जिससे सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित होगी। प्रश्न पत्र दो भागों में होगा। खंड ए में तकनीकी ज्ञान (विषय संबंधी) से 70 प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि खंड बी में सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता, तर्क, व्याकरण/शाब्दिक क्षमता तथा मानसिक क्षमता एवं मानसिक योग्यता से 30 प्रश्न होंगे। पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी, इसलिए अभ्यर्थी सभी प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।