भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ने के साथ खरीदार बैटरी और रेंज के अलावा सेफ्टी को भी अहम मान रहे हैं। भारत NCAP क्रैश टेस्ट में महिंद्रा और टाटा मोटर्स की पांच इलेक्ट्रिक कारों ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इनमें महिंद्रा XEV 9e और टाटा हारियर EV संयुक्त रूप से शीर्ष पर रही हैं।
महिंद्रा XEV 9e को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 32 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 45 पॉइंट मिले, जिससे कुल स्कोर 77 रहा। टाटा हारियर EV का स्कोर भी बराबर 77 रहा। तीसरे स्थान पर महिंद्रा BE 6 रही, जिसने 31.97 और 45 पॉइंट के साथ कुल 76.97 अंक हासिल किए।
चौथे स्थान पर महिंद्रा XEV 9S है, जिसका कुल स्कोर 76.15 रहा। पांचवें स्थान पर टाटा पंच EV फेसलिफ्ट है, जिसने 31.09 और 45 पॉइंट के साथ 76.09 अंक प्राप्त किए। सभी पांचों कारों ने एडल्ट और चाइल्ड दोनों श्रेणियों में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है।
बता दें कि महिंद्रा XEV 9e में 59kWh और 79kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं। वहीं, महिंद्रा XEV 9S को इस सेगमेंट की एकमात्र 5-स्टार रेटिंग वाली इलेक्ट्रिक कार बताया गया है।
