प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दिल्ली के उपराज्यपाल आवास पहुंचे। यहां उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर शबद कीर्तन का आयोजन किया, जिसमें प्रधानमंत्री शामिल हुए। गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा।

आयोजन को सिख परंपरा और गुरबाणी को समर्पित रखा गया। शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव की शिक्षाओं और उनके संदेश को याद किया जाता है।

इससे पहले पिछले महीने 25 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के दीनदयाल पार्क में जेन-जी के बीच पहुंचे थे। वे पंडित दीनदयाल की 110वीं जयंती पर आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने खंजरी बजाई और भजनों पर गुनगुनाते भी नजर आए थे।