रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्दर्न रेलवे की ओर से अप्रेंटिसशिप के 4651 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती में चयन बिना किसी परीक्षा और इंटरव्यू के किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से भरे जा सकते हैं।
भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण होने का प्रमाण और आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। दसवीं और आईटीआई के अलावा किसी बड़ी डिग्री या डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं है। आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में रेलवे के नियमनुसार छूट दी जाएगी और उम्र की गणना 11 दिसंबर 2026 के अनुसार की जाएगी।
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को न परीक्षा देनी होगी और न ही इंटरव्यू-वायवा में भाग लेना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्राप्त अंकों के आधार पर सीधे शॉर्टलिस्ट करके सरकारी नौकरी के लिए नियुक्त किया जाएगा। आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी एवं महिला उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
