कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2026 के पेपर-वन की 26 नवंबर की पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी है। आयोग के अनुसार प्रश्नपत्र में एक ही सवाल दोहराया गया था, जिसके कारण यह फैसला लिया गया।

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 26 नवंबर को पहली पाली में परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा अब 2 दिसंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों में बदलाव भी किया जा सकता है।

संशोधित परीक्षा केंद्रों की जानकारी और नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा शनिवार से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि के अनुसार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सलाह दी है।

इस फैसले से केवल 26 नवंबर की पहली पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। अन्य पालियों में आयोजित परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।