सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राहुल गांधी की संपत्ति की जांच से जुड़ा इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने यह आदेश CBI और ED को दिया था। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने मामला दोबारा हाईकोर्ट भेज दिया है।
बेंच के अनुसार, हाईकोर्ट अब राहुल गांधी को पक्षकार बनाएगा और उनका पक्ष सुनने के बाद नया आदेश पारित करेगा। यानी जांच के आदेश पर अंतिम फैसला सुनने से पहले हाईकोर्ट राहुल गांधी को अपनी बात रखने का मौका देगा।
गौरतलब है कि मई में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने BJP कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की शिकायत पर CBI और ED को आरोपों की जांच के निर्देश दिए थे। शिशिर ने राहुल गांधी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ जांच की मांग की थी।
राहुल गांधी ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि इस मामले में याचिकाकर्ता का कोई अधिकार नहीं है और उसने अपनी पहचान या योग्यता भी नहीं बताई है। यह खबर हम अपडेट कर रहे हैं।
