वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Vivo Watch GT 2 लॉन्च की है। कंपनी ने इसे अपनी नई Vivo X500 सीरीज के साथ पेश किया है। यह वॉच पहले अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च हुई थी, जिसके बाद अब इसे इंडियन मार्केट में उतारा गया है। वॉच में 2.07 इंच की रेक्टेंगुलर 2.5D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट और 2,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर यह वॉच नॉर्मल यूज में 14 दिन तक चल सकती है, जबकि ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड में यह 12 दिन तक चलेगी।

कीमत की बात करें तो Vivo Watch GT 2 भारत में 14,999 रुपये में उपलब्ध होगी। वॉच को Obsidian Black और Stellar White दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी सेल Amazon, Flipkart और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ-साथ Vivo India की ऑनलाइन वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वॉच के बेजल करीब 1.8mm पतले बताए गए हैं और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 82.4 परसेंट है। इसका केस एल्युमिनियम से बना है और इसमें BlueOS 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। वॉच में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए सेंसर, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के अलावा एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और हॉल सेंसर भी दिए गए हैं।

कनेक्टिविटी के लिए वॉच में ब्लूटूथ 5.4, NFC और GPS का सपोर्ट मिलता है, साथ ही GLONASS, Galileo और BeiDou नेविगेशन सिस्टम भी इसमें शामिल हैं। वॉच को 2ATM वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है। इसमें Emergency SOS Assist फीचर भी दिया गया है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह कुछ ही सेकंड में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट तक पहुंचने में मदद कर सकता है।