दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP गोवा प्रभारी आतिशी ने संविधान दिवस के मौके पर गोवा में 'म्हारगाई (महंगाई) मुक्ति यात्रा' को हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा महंगाई, भ्रष्टाचार और दलबदल के खिलाफ दक्षिण गोवा से उत्तर गोवा तक जाएगी।

यात्रा के पहले दिन की शुरुआत ऐतिहासिक मल्लिकार्जुन मंदिर में प्रार्थना और एक रोड शो से हुई। इस दौरान नेताओं ने डायलिसिस मरीजों से मुलाकात की। बढ़ती बिजली दरों के विरोध में लोगों ने अपने भारी-भरकम बिजली बिल जलाए।

पहले दिन की यात्रा का समापन एक आदिवासी परिवार के घर रात्रि प्रवास के साथ हुआ। इस यात्रा के जरिए यह संदेश दिया गया कि यह अभियान जनता की बात सुनने के साथ शुरू हुआ है।