जमशेदपुर में रविवार को महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के प्रांतीय महिला महासम्मेलन का आयोजन किया गया। एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में हुए इस कार्यक्रम में स्वामी रामदेव पहुंचे और उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर अपनी बात रखी। सम्मेलन में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वस्थ महिला ही संस्कारवान समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद और स्वदेशी को अपनाने से महिलाएं सशक्त होंगी।

स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की नींव है। महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने के लिए योग, आयुर्वेद और भारतीय संस्कारों को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है।