डोनाल्ड ट्रंप चीन और फिलीपींस की यात्रा पूरी करके अमेरिका लौट आए हैं। व्हाइट हाउस के बाहर उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि वह एक ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं।
ट्रंप ने चीन और फिलीपींस की यात्रा पूरी करने के बाद अमेरिका वापसी की। अमेरिका लौटने पर वह काले लंबे कोट में व्हाइट हाउस के बाहर मीडिया के सामने आए। वहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
इसी दौरान ट्रंप ने कहा कि वह एक ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद यह सवाल उठ रहा है कि चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ क्या हुआ, जिसके बाद अमेरिका लौटते ही उनके तेवर बदले नजर आ रहे हैं।