उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं।
मिली जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन की खबर से शोक की लहर है। परिवार और निकटजनों में गम का माहौल है।