झारखंड के गोड्डा स्थित अडानी पावर प्लांट में 800 मेगावॉट की एक यूनिट आज आधी रात से मेंटेनेंस के लिए बंद हो जाएगी। bdnews24.com की रिपोर्ट के अनुसार यह शटडाउन 18 दिसंबर तक चलेगा, जिससे अगले करीब 25 दिनों तक बांग्लादेश को भारत से मिलने वाली बिजली आधी हो जाएगी। प्लांट की दूसरी 800 मेगावॉट यूनिट सामान्य रूप से चलती रहेगी।
अडानी पावर के मुताबिक यह मेंटेनेंस पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा है और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (BPDB) ने शटडाउन के लिए सहमति दी है। मेंटेनेंस में सर्विसिंग और इंस्पेक्शन जैसे काम शामिल होंगे, ताकि भविष्य में तकनीकी दिक्कतें न आएं। बता दें कि सितंबर में भी एक यूनिट में खराबी आने के बाद कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई घटाई गई थी।
बांग्लादेश की बिजली कंपनी ने 2017 में अडानी पावर के साथ बिजली खरीद समझौता किया था, जो अगले 25 साल के लिए है। इस बीच बांग्लादेश में महंगाई और गारमेंट कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रोटेस्ट चल रहे हैं। राजनीतिक तौर पर भी उठापटक जारी है और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वतन वापसी का ऐलान किया है। ऐसे में बिजली आपूर्ति घटने से प्रोटेस्ट के दौरान लोगों का गुस्सा बढ़ सकता है।
