शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी परिसीमन विधेयक को लेकर किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिये महाराष्ट्र की आवाज दबाई जा रही है।

ठाकरे ने कहा कि कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ जाएगी, लेकिन प्रतिनिधित्व के मामले में जब उत्तर प्रदेश की सीटें 120 बढ़ेंगी तो दोनों राज्यों के बीच सीटों का अंतर 48 हो जाएगा, जो अभी 32 या 39 है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के बीच यह अंतर 60 सीटों का होगा।

इस बीच शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को एक व्हिप जारी किया है। पार्टी के मुख्य व्हिप अनिल देसाई ने लोकसभा सदस्यों को लिखे पत्र में कहा है कि वे रविवार 29 नवंबर 2026 को शाम चार बजे संसदीय दल के कार्यालय में मौजूद रहें, ताकि परिसीमन विधेयक पर चर्चा की जा सके।