बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने शनिवार (21 नवंबर 2026) को कूच बिहार ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मल्टी-डे मैचों के लिए बिहार अंडर-19 टीम की घोषणा की है। चयन समिति के सदस्यों हरविंदर सिंह सोढ़ी, कृष्ण मोहन और पथिक पटेल के हस्ताक्षर से जारी सूची में पुष्पम राज को कप्तान और अनमोल कुमार को उपकप्तान बनाया गया है।

16 सदस्यीय मुख्य टीम में पुष्पम राज और अनमोल कुमार के अलावा ऋत्विज राज सिंह, अभिनव सिन्हा, युवराज यादव, प्रियांशु कुमार यादव, अंकित यादव, आशीष पीपल कुमार, अर्जुन सिंह, सत्यम राज, अभिषेक, आर्यन पटेल, आदित्य कुमार, मोहित कुमार, मो. खिजर और अनिमेष राज शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 17 स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची भी जारी की गई है, जिसमें शिवम झा, हर्ष कुमार, सुजय कुमार, गौरव कुमार, आयुष कुमार, शुभम दुबे, विशेष गोस्वामी, वरेण्यम पांडेय, ओंकार कुमार, विवेक आनंद, अरसलान शाहिद, निशु निष्कर्ष यादव, निकेश कुमार, अर्णव नवल आरव, आदित्य सिन्हा, अमन दिनेश कुमार और अमन संजय राज के नाम हैं।

टीम के साथ सभी मैचों के लिए सपोर्ट स्टाफ की भी नियुक्ति की गई है। वीर प्रताप सिंह को हेड कोच और आलोक कुमार सिल को बैटिंग कोच बनाया गया है। अमित कुमार को टीम मैनेजर और ट्रेनर की दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि शाहबाज आलम खान फिजियो की भूमिका निभाएंगे।