दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां टर्मिनल-3 में एक शख्स ने जबरन घुसने की कोशिश की। इस दौरान उसने सीआईएसएफ के एक जवान को धक्का दे दिया और भागने की कोशिश करने लगा।
जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त शख्स ने टर्मिनल-3 में बिना अनुमति घुसने का प्रयास किया। सीआईएसएफ जवानों ने उसका रास्ता रोका, लेकिन आरोपी ने एक जवान को धक्का देकर भागने की कोशिश की।
हालांकि, सीआईएसएफ जवानों ने चंद सेकंड के भीतर ही उसे दबोच लिया। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवानों की तत्परता से मामला बढ़ने से पहले ही काबू में आ गया।
दिल्ली का यह एयरपोर्ट देश के सबसे महत्वपूर्ण और हाई सिक्योरिटी वाले एयरपोर्ट्स में गिना जाता है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई को लेकर अधिकारिक जानकारी का इंतजार है।