गाजियाबाद में जनगणना के दूसरे चरण के तहत ऑनलाइन स्वगणना की गति धीमी बनी हुई है। ऑनलाइन स्वगणना शुरू होने के चार दिन बाद भी जिले में पांच हजार से कम लोग ही स्वगणना कर सके हैं। गुरुवार को स्वगणना के नए आंकड़े जारी नहीं किए गए, जिससे स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

जिले में 20.77 लाख घरों में रहने वाले परिवारों को स्वगणना करनी है। स्वगणना के लिए 30 नवंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे।

एडीएम एफआर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन स्वगणना के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रगणकों को फील्ड में जाकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिक से अधिक लोग स्वगणना करें, इसके लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि स्वगणना के नए आंकड़े जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।