गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए इस कार्रवाई को अहम कामयाबी माना जा रहा है।

गुजरात ATS के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान संदिग्ध के पास से एक ऑटोमैटिक राइफल और 20 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए गुजरात ATS का एक बड़ा सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है।

इस मामले में खबर अपडेट की जा रही है।