अगर आप 10 लाख रुपए से कम के बजट में एक स्टाइलिश और प्रीमियम फीचर्स वाली 5-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Hyundai i10 Nios एक अच्छा विकल्प हो सकती है। भारतीय बाजार में यह कार कम कीमत, अच्छे माइलेज और आरामदायक ड्राइविंग के लिए जानी जाती है। छोटे परिवारों के रोजाना के सफर के लिए यह कार उपयुक्त मानी जा सकती है।

Hyundai i10 Nios में 1,197cc का 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल 4 सिलिंडर इनलाइन इंजन मिलता है, जो 6,000rpm पर 83PS की पावर और 113.8nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT और फ्रंट व्हील ड्राइव के साथ जोड़ा गया है। दूसरा इंजन 1.2 लीटर बायो-फ्यूल पेट्रोल और CNG है, जो 68bhp की पावर और 95.2nm का टॉर्क जनरेट करता है और 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

Hyundai India के मुताबिक, इसकी लंबाई 3,815mm, चौड़ाई 1,680mm, ऊंचाई 1,520mm और व्हीलबेस 2,450mm है। कार में 5 लोगों के बैठने की जगह और 260 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें 37 लीटर का पेट्रोल टैंक और 60 लीटर का CNG टैंक दिया गया है। ARAI माइलेज पेट्रोल मैनुअल पर 18kmpl, पेट्रोल ऑटोमैटिक पर 16kmpl और CNG पर 27km/kg का है।

कार में आगे मैकफर्सन स्ट्रट और पीछे गैस-टाइप शॉक एब्जॉर्बर के साथ कपल टॉर्शन बीम/ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है। इसमें आगे डिस्क ब्रेक, पीछे ड्रम ब्रेक और टिल्ट एडजस्टमेंट के साथ इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग मिलता है। Hyundai के मुताबिक सभी ट्रिम्स में ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टन एयरबैग, EBD के साथ ABS, सीटबेल्ट प्रीपेंसनर और लोड लिमिटर, रियर पार्किंग सेंसर, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और सेंट्रल लॉकिंग शामिल हैं। AMT और हायर ट्रिम्स पर ESC, VSM और हिल-स्टार्ट असिस्ट उपलब्ध हैं। ट्रिम के आधार पर एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच की टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल और रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।