एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में दोहा में भारत-ए और श्रीलंका-ए आमने-सामने हैं। भारत-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 317 रन बनाए। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा (78), तिलक वर्मा (53) और शाहबाज अहमद (54*) ने अर्धशतक लगाया, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 40 रन की पारी खेली। भारतीय पारी के दौरान मध्यक्रम लगातार विफल रहा और टीम ने आठ विकेट गंवाए। तनुष कोटियान 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हर्षित राणा गोल्डन डक पर लौटे। रिंकू सिंह 12 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें अंपायर ने एलबीडब्ल्यू करार दिया।
जवाब में श्रीलंका-ए की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज लसिथ क्रूसपुल और सिनेथ जयवर्धने ने पहले विकेट के लिए तेजी से रन जोड़े। क्रूसपुल ने 43 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, जबकि जयवर्धने ने 35 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी और फिर शतक की ओर बढ़ते हुए 91 रन तक पहुंचे।
18 ओवर की समाप्ति तक श्रीलंका-ए का स्कोर बिना किसी नुकसान के 154 रन है। जयवर्धने 91 और क्रूसपुल 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका-ए को जीत के लिए 318 रन का लक्ष्य मिला है और उसने 18वें ओवर में ही 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया है। भारत-ए को फाइनल में जगह बनाने के लिए जल्द विकेट की जरूरत है।
