दिल्ली हाईकोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। यह याचिका पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित अन्य लोगों ने दायर की थी।

ट्रायल कोर्ट ने 13 अक्टूबर 2025 को सभी के खिलाफ आरोप तय किए थे। कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्टया यह निष्कर्ष निकलता है कि लालू यादव को पूरी प्रक्रिया की जानकारी थी और उन्होंने होटलों के हस्तांतरण को प्रभावित करने के लिए हस्तक्षेप किया।

ट्रायल कोर्ट ने यह भी कहा था कि टेंडर प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए थे। कोर्ट के अनुसार, ऐसी प्रबल संभावना है कि बिक्री के समय जमीन के टुकड़ों का मूल्य कम करके आंका गया और बाद में वे लालू यादव के हाथों में चले गए। कोर्ट ने कहा था कि लालू यादव के कार्यों से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।

खबर को अपडेट किया जा रहा है।