सर्दियों में कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते उत्तर रेलवे ने लंबी दूरी की कई ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये ट्रेनें दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। इस फैसले से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के बीच सफर करने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनों का संचालन मार्च 2027 के पहले सप्ताह तक प्रभावित रहेगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन नंबर 12207 काठगोदाम-जम्मू तवी एक्सप्रेस 8 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027 तक और ट्रेन नंबर 12208 जम्मू तवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक रद रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 14605 योग नगरी ऋषिकेश-जम्मू तवी एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 1 मार्च 2027 तक और ट्रेन नंबर 14606 जम्मू तवी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक निरस्त रहेगी।
अमृतसर-चंडीगढ़ रूट पर ट्रेन नंबर 14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 1 मार्च 2027 तक और ट्रेन नंबर 14541 चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 14504 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कालका एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक और ट्रेन नंबर 14503 कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक रद रहेगी। ट्रेन नंबर 14505 अमृतसर-नंगल डैम एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 14506 नंगल डैम-अमृतसर एक्सप्रेस दोनों 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक निरस्त रहेंगी।
ट्रेन नंबर 14523 बरौनी-अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 1 मार्च 2027 तक और ट्रेन नंबर 14524 अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक रद रहेगी। फिरोजपुर-चंडीगढ़ रूट पर ट्रेन नंबर 14630 फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक और ट्रेन नंबर 14629 चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 1 मार्च 2027 तक नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक रद रहेंगी।
बिहार और पंजाब के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 2 मार्च 2027 तक और ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक और ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक रद रहेगी। ट्रेन नंबर 11905 आगरा फोर्ट-होशियारपुर एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक और ट्रेन नंबर 11906 होशियारपुर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक निरस्त रहेगी।
