अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद Nvidia के एडवांस AI चिप्स चीन के शेनझेन बाजार में खुलेआम बिक रहे हैं। एक विदेशी अखबार की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन चिप्स में ब्लैकवेल B300 जैसे प्रतिबंधित मॉडल भी शामिल हैं।
वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शेनझेन के भीड़भाड़ वाले इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में अमेरिका के कुछ सबसे प्रतिबंधित AI चिप्स खुलेआम बेचे जा रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि APEC शिखर सम्मेलन के दौरान जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी, वहां से थोड़ी दूर पर ही ये चिप्स आसानी से उपलब्ध थीं।
अमेरिका ने चीन को इन एडवांस चिप्स के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है। रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में विक्रेता Nvidia के सबसे एडवांस चिप्स बेच रहे हैं, जिनमें ब्लैकवेल B300 भी शामिल है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Nvidia प्रमुख जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद अमेरिका ने कंपनी पर निगरानी बढ़ा दी थी, हालांकि उन्होंने बाद में पद पर वापसी कर ली। इससे पहले कथित तौर पर चीनी खुफिया तंत्र से जुड़ी एक ग्राहक महिला के साथ संबंधों को लेकर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था और कुछ दिनों के लिए पद से हाथ धोना पड़ा था।
