शाओमी जल्द ही Redmi Turbo 6 Max स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस अपकमिंग फोन को लेकर सोशल मीडिया पर कथित स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। 91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, ये जानकारी टिपस्टर Gadgets Data ने शेयर की है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फोन में 7-इंच की 2K LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 185Hz हो सकता है और यह अल्ट्रा-स्लिम बैजल के साथ आ सकती है। बताया जा रहा है कि शाओमी या रेडमी ने अब तक इतनी बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है।
लीक के अनुसार, Redmi Turbo 6 Max में 11,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। अगर यह जानकारी सही होती है तो यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिए जाने की संभावना है, हालांकि 9500 या 9600M चिपसेट का भी दावा किया जा रहा है। इसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज की चर्चा है।
कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करेगा। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड लेंस भी दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह परफॉर्मेंस फोकस डिवाइस है, इसलिए कंपनी कैमरा सेटअप बेसिक रख सकती है ताकि फोन बजट फ्रेंडली रेंज में पेश किया जा सके। फोन में मेटल फ्रेम, IP69 रेटिंग और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए जाने की खबर है।
फिलहाल रेडमी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ये सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इसलिए लॉन्च से पहले इनमें बदलाव हो सकता है।
